प्रतिक फोटो  
आसनसोल

दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

पूर्व बर्दवान जिले में घटी है घटना

Gopal Kumar Singh

बर्दवान: ​पूर्व बर्दवान जिले में विजया दशमी की सुबह और उत्सव के दौरान हुए दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।​बर्दवान-आरामबाग मार्ग पर हादसा: विजया दशमी की सुबह बर्दवान-आरामबाग 7 नंबर राज्य मार्ग पर मीरेपोता इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार लॉरी ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कामाख्या राय (61), नाडू गोपाल राय (45) और श्रीकांत राय (41) के रूप में हुई है, जो सभी रायना 1 ब्लॉक के सेहरा ग्राम पंचायत के बाजितपुर गांव के रहने वाले थे। वे उत्सव के दिन बाइक से पेट्रोल डराने जा रहे थे। भातार में दूसरी दुर्घटना: वहीं, दूसरी घटना भातार के पाटना गांव के श्मशान के पास हुई, जहां दुर्गा पूजा पंडाल देखकर मोटरसाइकिल से लौट रहे दो युवकों को एक अज्ञात गाड़ी ने कुचल दिया। इस हादसे में दोनों लोगों की जान चली गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान जीत माझी (19) और मनोज पाल (30) के रूप में हुई है, जो महाचांदा इलाके के रहने वाले थे। ​घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया। त्योहारी सीजन में इस तरह की दिल दहला देने वाली घटनाओं से मृतकों के परिवारों और पूरे इलाके में शोक की लहर छा गई है।

SCROLL FOR NEXT