झोपड़ियों में लगी आग 
आसनसोल

आग लगने से धुलियान में कई झोपड़िया हुईं खाक

मुर्शिदाबाद : धुलियान कोलाबागान की एक बस्ती में आग लगने से कई झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। बुधवार की रात अचानक उक्त बस्ती की झोपड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते कोलाबागान की बांस और टीन से बनी सभी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। हालांकि रात में झोपड़ियों में कोई नहीं था जिस कारण वहां के लोग किसी बड़ी दुर्घटना से बच गये। हालांकि झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के कुछ सामान नष्ट होने की बात बताई गई है। वहीं आग लगने की खबर मिलने पर रात में ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची थी। हालांकि तब तक सभी झोपड़ियां जलकर राख हो चुकी थीं। दमकल विभाग और प्रशासन की ओर से घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आग लगने के कारण और नुकसान की सीमा की जांच की जा रही है। इस घटना से इलाके में भारी सनसनी फैल गई है।

SCROLL FOR NEXT