आसनसोल

बिना हेलमेट वाले 190 दोपहियों का कटा चालान

चलाया गया हेलमेट जांच अभियान

बाराबनी : बाराबनी थाना की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में बिना हेलमेट के दोपहिया चलाने वाले 190 लोगों का चालान काटा गया। जुर्माना के तौर पर सभी से प्रति व्यक्ति 1000 रुपये का चालान काटा गया। पुलिस ने हाथों में ऑनलाइन डिवाइस के जरिये जुर्माने की रसीद दी। थाना प्रभारी दिव्येंदु मुखर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार हेलमेट जांच अभियान बीते रविवार से चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रखा जाएगा। दो दिनों के भीतर करीब 190 से ज्यादा लोगों को जुर्माना लगाया गया है।


SCROLL FOR NEXT