प्रबीर दास के ले जाती पुलिस  
आसनसोल

टुलू मंडल के करीबी प्रबीर दास की ससुराल में पुलिस ने की छापेमारी

दोनों के बीच फाइनेंशियल लिंक और लेन-देन की होगी जांच

मुर्शिदाबाद : बीरभूम पुलिस ने शनिवार को टुलू मंडल के करीबी प्रबीर दास के साथ उसकी ससुराल में छापेमारी की। मुर्शिदाबाद के बहरमपुर के इंद्रप्रस्थ इलाके में प्रबीर दास की ससुराल में करीब 3 घंटे तक पुलिस की तलाशी चलती रही। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रबीर दास मोहम्मद बाजार लैंड ऑफिस में क्लर्क का काम करता था। वह चेक गेट पर DRC काटने के रोस्टर का भी इंचार्ज था। आरोप है कि प्रबीर उस काम के आधार पर टुलू मंडल से हर दिन बड़ी रकम वसूलता था। इसी आरोप के आधार पर बीरभूम पुलिस ने प्रबीर दास को गिरफ्तार किया। वह फिलहाल जेल में है। प्रबीर दास की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके और टुलू मंडल के बीच फाइनेंशियल लिंक और लेन-देन के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि बहरमपुर के इंद्रप्रस्थ में उसकी ससुराल में बीरभूम पुलिस की यह रेड उसी जांच के आधार पर की गई है। 3 घंटे बाद बीरभूम पुलिस प्रबीर दास को लेकर उसकी ससुराल से चली गई। घर से निकलते समय पुलिस एक बैग भी लेकर गई।

SCROLL FOR NEXT