आसनसोल

दिवंगत के परिवार को मिली 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

कांकसा पंचायत सदस्य मृत्युंजय यादव की पहल लाई रंग

Gopal Kumar Singh

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : दिवंगत किरण हांसदा के परिवार को करीब दो साल बाद आर्थिक सहायता मिली है। किरण हांसदा का निधन 12 अगस्त 2024 को हुआ था। वह कमलदीप प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत थे। उसके निधन के बाद परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए पंचायत सदस्य मृत्युंजय यादव लगातार प्रयासरत थे। उनके प्रयास से कंपनी प्रबंधन से संपर्क किया गया, जिसके बाद कंपनी की ओर से दिवंगत किरण हांसदा के परिवार को 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। उनके निधन के लगभग दो वर्ष बाद परिवार को मिली इस आर्थिक मदद से उन्हें काफी राहत मिली है। पंचायत सदस्य पंकज जायसवाल द्वारा इस सराहनीय पहल के लिए कंपनी प्रबंधन एवं पंचायत सदस्य मृत्युंजय यादव की भूमिका की सराहना की गई है। इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि जनप्रतिनिधि का कर्तव्य केवल जनता की समस्याएं सुनना ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय उनके साथ खड़े रहकर समाधान के लिए प्रयास करना भी है।

SCROLL FOR NEXT