आसनसोल / बर्नपुर : आसनसोल शहर में बुधवार शाम आये आंधी-तूफान और बारिश ने कोहराम मचा रखा था। गौरतलब है कि तेज हवाओं ने आसनसोल में करीब 100 से ज्यादा पेड़ गिरा दिये, कई घरों की छतें उड़ा दीं, इमारतें गिरा दीं एवं कई दुकानों को नुकसान पहुंचाया। इसी बीच वार्ड 76 में बीसी कॉलेज के पास एक विशाल पेड़ के गिरने से आवाजाही प्रभावित रहा। गिरा हुए पेड़ की बोरो और सिविल डिफेंस के चक्कर में अभी तक सफाई नहीं हो पायी है, जिससे राहगीरों ने बड़ी लापरवाही कहा। वहीं तूफान ने काफी नुकसान पहुंचाया है और वार्ड 80 में शाम 5 बजे से 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही, वार्ड 56 में गुरुवार सुबह 8 बजे तक, वार्ड 76 के कई इलाकों में 11 घंटे तक और वार्ड 77 के कुछ इलाकों में 11 घंटे तक बिजली की सप्लाई बंद रही।
बोरो और सिविल डिफेंस के चक्कर में नहीं काटा गया पेड़
आसनसोल नगर निगम के वार्ड 76 बीसी कॉलेज रोड पर एक बड़ा पेड़ गिरने से बड़े वाहन को आने-जाने में काफी परेशानी हुई। वहीं गिरा हुआ पेड़ बोरो-5 एवं सिविल डिफेंस के चक्कर में पड़कर गुरुवार रात तक हटाया नहीं गया। पार्षद बबीता दास ने सेनेटरी विभाग पर सवाल उठाते हुये कहा कि नगर निगम का सेनेटरी विभाग सफाई में एकदम पीछे है कारण पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही बोरो-5 के सेनेटरी विभाग को इसकी सूचना दी गई। वहीं बोरो-5 के सेनेटरी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इतना बड़ा पेड़ हटाने की जिम्मेवारी बोरो की नहीं है, आप सिविल डिफेंस से बात करे। वहीं पार्षद बबीता दास ने कहा कि उनके पास सिविल डिफेंस का नंबर नहीं है तो किसे सूचना दें। वहीं देखा जा रहा है कि नगर निगम के सेनेटरी विभाग एवं सिविल डिफेंस के चक्कर में गुरुवार रात तक पेड़ को हटाया नहीं गया।
क्या कहा सेनेटरी विभाग के अधिकारी ने
आसनसोल नगर निगम के बोरो-5 के कर्मचारी डोगल्स ने बताया कि वार्ड 76 की पार्षद बबीता दास ने सूचना दी थी कि बीसी कॉलेज के पास एक बड़ा पेड़ गिर गया है। इसके बाद उन्हें कहा गया कि गिरा हुआ पेड़ बहुत बड़ा है, जिसे बोरो की ओर से नहीं काटा जा सकता, आप सिविल डिफेंस से बात कर पेड़ को हटवा लें।