Ecl मुख्यालय  
आसनसोल

ईसीएल में फिर खुला वीआरएस का रास्ता

अधिकारी कर्मचारियों को मिलेगा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का मौका /पात्र कर्मचारियों के बीच वीआरएस को लेकर बढ़ी हलचल

Gopal Kumar Singh

जीतेंद्र, सन्मार्ग संवाददाता

सांकतोड़िया : ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) में एक बार फिर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) लागू किए जाने की पहल से कंपनी के गैर-अधिकारी कर्मचारियों के बीच हलचल तेज हो गई है। कंपनी की ओर से इस योजना के तहत 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के गैर-अधिकारी कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का अवसर दिया जा रहा है। इसके लिए पात्र कर्मचारी आगामी 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने वाले कर्मचारियों को योजना के प्रावधानों के अनुसार स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का लाभ लेने का मौका मिलेगा। ईसीएल में वीआरएस योजना को एक बार फिर सामने लाए जाने को कंपनी के मानव संसाधन प्रबंधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खासकर उन कर्मचारियों के लिए यह योजना एक विकल्प बनकर आई है, जो व्यक्तिगत परिस्थितियों, पारिवारिक जिम्मेदारियों, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों अथवा अन्य कारणों से निर्धारित सेवानिवृत्ति आयु से पहले नौकरी छोड़ना चाहते हैं। हालांकि, वीआरएस लेने का निर्णय पूरी तरह कर्मचारी की स्वेच्छा पर निर्भर करेगा।

45 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले कर्मचारी होंगे पात्र

इस योजना की सबसे महत्वपूर्ण शर्त उम्र से जुड़ी है। इसके तहत 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के गैर-अधिकारी कर्मचारी आवेदन करने के पात्र होंगे। यानी कंपनी में कार्यरत ऐसे कर्मचारी, जो निर्धारित आयु सीमा पूरी करते हैं, वे वीआरएस के लिए अपनी इच्छा के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। यह योजना अधिकारियों के बजाय गैर-अधिकारी श्रेणी के कर्मचारियों के लिए है।

एक महीने तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया --

वीआरएस के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इसके लिए 01 दिसंबर 2026 से आवेदन का पोर्टल खुलने की संभावना है और कर्मचारी 31 दिसंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। इस प्रकार पात्र कर्मचारियों को आवेदन करने के लिए पूरे एक महीने का समय मिलेगा।

कर्मचारियों के सामने होगा महत्वपूर्ण फैसला

ईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों और इकाइयों में लंबे समय से सेवा दे रहे कर्मचारियों के बीच इस योजना को लेकर चर्चा तेज होने की संभावना है। एक ओर जहां कुछ कर्मचारी पारिवारिक और व्यक्तिगत कारणों से समय से पहले सेवा से मुक्त होने का विकल्प तलाश सकते हैं, वहीं दूसरी ओर कई कर्मचारी वीआरएस के तहत मिलने वाले आर्थिक लाभ और भविष्य की वित्तीय सुरक्षा का आकलन करने के बाद ही कोई निर्णय लेना चाहेंगे।

इन लोग फॉर्म भरने से वंचित रहेंगे

सर्वेयर, अकाउंटेंट्स, फार्मासिस्ट, इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर,नर्सिंग स्टाफ सिक्युरिटी इंस्पेक्टर विभाग में शॉर्टेज होने के कारण इन्हें वीआरएस स्कीम से बाहर रखा गया है।

SCROLL FOR NEXT