संजय सन्मार्ग संवाददाता अंडाल: ईसीएल के DT (पीएंडपी) गिरीश गोपीनाथन नायर ने सोनपुर बाजारी क्षेत्र का दौरा किया। क्षेत्र में उनके आगमन पर महाप्रबंधक शंभु कुमार झा और अधिकारियों की टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
दौरे के दौरान, तकनीकी निदेशक ने परिचालन और उत्पादन प्रदर्शन का जायजा लेने के लिए पार्ट-सी कोल फेस, आर-4 कोल फेस, हंसडीहा-5 फेस, विभागीय फेस, ड्रैगलाइन समेत विभिन्न खनन गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के पश्चात, उन्होंने क्षेत्र के विभागाध्यक्षों (एचओडी) के साथ एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु कोयला परिवहन, कोल फेस का विस्तार और निर्धारित उत्पादन लक्ष्यों को समय पर हासिल करने की अग्रिम तैयारियां रहीं।
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने इष्टतम क्षमता उपयोग, बेहतर उत्पादन एवं प्रेषण (डिपैच) प्रदर्शन, कुशल खदान फेस विकास और पर्यावरणीय मानदंडों के कड़ाई से पालन करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, उन्होंने सभी विभागों से परिचालन उत्कृष्टता के साथ क्षेत्र के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपसी तालमेल और समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया।