रेल का प्रतीक फोटो  
आसनसोल

छठ पूजा के अवसर पर पूर्व रेलवे चलाएगा तीन अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

छठ में आने जाने वाले लोगों को होगी सुविधा

Gopal Kumar Singh

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्व रेलवे ने सियालदह एवं जयनगर, सियालदह एवं बलिया तथा कोलकाता एवं गोरखपुर के बीच तीन अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। 03137 सियालदह–जयनगर अनारक्षित स्पेशल 12.11 को 15:40 बजे सियालदह से प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 07:00 बजे जयनगर पहुंचेगी और 03138 जयनगर–सियालदह अनारक्षित स्पेशल 13.11 को 10:00 बजे जयनगर से प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 01:30 बजे सियालदह पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अपनी यात्रा के दौरान पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र में आने वाले दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। 03139 सियालदह–बलिया अनारक्षित स्पेशल 11.11 को 10:05 बजे सियालदह से प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 04:00 बजे बलिया पहुंचेगी और 03140 बलिया–सियालदह अनारक्षित स्पेशल 12.11.2026 को 07:00 बजे बलिया से प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 01:30 बजे सियालदह पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अपनी यात्रा के दौरान पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र में आने वाले पानागढ़, दुर्गापुर, अंडाल, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह एवं सिमुलतला स्टेशनों पर रुकेगी। 03141 कोलकाता–गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल 13.11 को 15:40 बजे कोलकाता से प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 11:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और 03142 गोरखपुर–कोलकाता अनारक्षित स्पेशल 14.11 को 13:30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 10:30 बजे कोलकाता पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अपनी यात्रा के दौरान पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र में आने वाले दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।

SCROLL FOR NEXT