आसनसोल

दुर्गापुर में उत्साह के साथ मनाया गया गोपाष्टमी महोत्सव

विधायक को किया गया सम्मानित

Gopal Kumar Singh

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : दुर्गापुर बेनाचिति के ट्रंक रोड में श्री श्याम गौ सेवा परिवार की ओर से श्रद्धा और उत्साह के साथ गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। वहीं धार्मिक आस्था और गौसेवा की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मण चंद्र घोरुई, दुर्गापुर थाना प्रभारी मानव घोष तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह-कार्यवाह अच्युत हाजरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण चंद्र घोरूई और अतिथियों ने गौ माता को चारा खिलाकर गौ सेवा का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में गौसंरक्षण, जीवों के प्रति करुणा और सेवा भावना का संदेश दिया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष राजेश भट्टर, सचिव मनीष खंडेलवाल, राम गोविंद अग्रवाल, संतोष माहेश्वरी, उमेश शर्मा, सोनू शर्मा, संजय गौरीसारिया, श्रीराम अग्रवाल सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। श्री श्याम गौ सेवा परिवार की ओर से आयोजित इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज में गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ना है। इस दौरान संस्था की ओर से बताया गया कि गौ माता की सेवा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवता, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। वहीं गोपाष्टमी महोत्सव के माध्यम से आयोजकों ने गौसेवा, जीवों के प्रति दया और मानवीय संवेदना का संदेश देते हुए इस सेवा कार्य को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

SCROLL FOR NEXT