छठ कमेटी को सम्मानित करते भाजपा समर्थक  
आसनसोल

दुर्गापुर में 4 छठ पूजा समितियां हुईं सम्मानित

विधायक लखन घोरूई के सौजन्य से मिला आर्थिक अनुदान

Gopal Kumar Singh

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक लखन घोरूई के सौजन्य से नगर निगम के 34 नंबर वार्ड स्थित चार प्रमुख छठ पूजा समितियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें आर्थिक अनुदान की राशि भी सौंपी गई। सम्मानित होने वाली समितियों में जागृति संघ छठ पूजा समिति, विराट संघ छठ पूजा समिति, एकता प्रगति संघ छठ पूजा समिति और गेमन कॉलोनी फुटबॉल मैदान छठ पूजा समिति शामिल हैं।यह कार्यक्रम वार्ड के वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील कुमार दुबे उर्फ सोनू के नेतृत्व में हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में उपस्थित होकर सभी छठ पूजा समितियों के सदस्यों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मनोज साव, सरोज पासवान, अर्जुन मंडल, रोबिन सिंह और रवि सिंह समेत कई भाजपा नेता और समितियों के सदस्य उपस्थित थे।इस अवसर पर सुनील कुमार दुबे उर्फ सोनू ने कहा कि छठ पूजा आस्था और सामाजिक एकता का महापर्व है। समितियों ने निष्ठा और अनुशासन से आयोजन को सफल बनाया है। विधायक लखन घोरुई के सहयोग से समितियों का उत्साह और बढ़ा है। हम आगे भी हर धार्मिक और सामाजिक आयोजन में समितियों के साथ खड़े रहेंगे।

SCROLL FOR NEXT