दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना की पुलिस ने एक नबालिगा से छेड़छाड़ के आरोप में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों को अनुमंडल अदालत में पेश किया गया। पीड़ित नबालिगा और उसके परिजनों ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी कि कुछ युवकों ने लड़की से शारीरिक और मानसिक रूप से अपमानजनक व्यवहार किया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। चूंकि पोक्सो विशेष अदालत रविवार को बंद थी, इसलिए अभियुक्तों को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सोमवार को उन्हें फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में पोस्को कानून के तहत कार्रवाई की गई जो कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियों के प्रति यौन अपराधों के लिए विशेष सजा का प्रावधान करता है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले हर पहलू से जांच कर रही है। इस दौरान पीड़िता को आवश्यक मनोवैज्ञानिक और कानूनी सहायता दी जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है। अभियुक्तों में मिथुन दे, शेषनाथ दे, शंभू दे और विक्रम रूज शामिल हैं। अभियुक्तों के खिलाफ यू/एस 126(2)/115(2)/74/351(2)/3(5) ऑफ बीएनएस पोक्सो एक्ट के तहत किया गया है।