चोरों द्वारा बिखराया सामान 
आसनसोल

दुर्गापुर में दुस्साहसिक चोरी से स्थानीय लोग चिंतित

सोने के गहने और नकदी समेत लाखों की चोरी

Gopal Kumar Singh

इम्तियाज सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : दुर्गापुर में काली पूजा की तैयारियों के बीच चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। सर्किट हाउस के पीछे स्थित डीवीसी बस्ती इलाके में एक घर को निशाना बनाकर चोरों ने सोने के गहने और नकदी समेत करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

इस संदर्भ में स्थानीय सरजिसरण रुज ने बताया कि इलाके में काली पूजा के अवसर पर घर में भोज का आयोजन किया जाना था। इसी की तैयारी के सिलसिले में कल वह अपनी ससुराल में निमंत्रण देने गया था। वहीं घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

शुक्रवार को घर लौटे तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ है। अंदर जाने पर पता चला कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। वहीं जांच करने पर पता चला कि घर से सोने के गहने और नकदी भी गायब हैं। परिवार के मुताबिक चोरी हुई संपत्ति की कुल कीमत करीब तीन लाख रुपये है। घटना के तुरंत बाद न्यू टाउनशिप थाने को जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं मामले की जांच में जुट गई। पूजा से ठीक पहले हुई इस चोरी की घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अभियुक्तों की पहचान के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

SCROLL FOR NEXT