पूजा पंडाल का उद्घाटन करतीं सताक्षी महिला मंडल की अध्यक्षा किरण झा,उपाध्यक्षा अनुभा सिन्हा, गीता गोपीनाथन नायर व अन्य  
आसनसोल

ईसीएल के शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में बनजेमिहारी दुर्गोत्सव का शुभारंभ

Jitendra Kumar Mishra

सालानपुर 16 अक्टूबर फोटो --सालानपुर एरिया के बनजेमिहारी कोलियरी दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन सताक्षी महिला मंडल के अध्यक्षा किरण झा उपाध्यक्ष अनुभा सिन्हा,गीता गिरीश नायर संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ और श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पंडाल के पट खोल दिए गए।समारोह में ईसीएल के निदेशक (वित्त) अंजार आलम, निदेशक (मानव संसाधन) गुंजन सिन्हा निदेशक (तकनीकी/पीएंडपी) गिरीश गोपीनाथ नायर सालानपुर एरिया के महाप्रबंधक डीके सिंह, अभिकर्ता राजीव सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.मंच का संचालन एरिया कार्मिक प्रबंधक मुकेश कुमार ने किया. सभी अधिकारी का अंगवस्त्र देकर स्वागत महाप्रबंधक डी के सिंह एवं महिला मंडल का स्वागत नेहा सिंह ने की.सभी अतिथियों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मायापुर इस्कॉन मंदिर की तर्ज पर तैयार भव्य पंडाल--

इस वर्ष बनजेमिहारी कोलियरी का दुर्गोत्सव अपने आकर्षक पंडाल की वजह से विशेष चर्चा में है। पूजा समिति ने लगभग आठ लाख रुपये की लागत से मायापुर स्थित विश्वप्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर की तर्ज पर पंडाल का निर्माण कराया है।

समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका---

बनजेमिहारी कोलियरी के दुर्गोत्सव को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा, जो बनजेमिहारी ओसीपी के अभिकर्ता हैं, सचिव शैलेंद्र सिंह, वैद्यनाथ मांझी सहित समिति के सभी सदस्य और स्थानीय ग्रामीण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजन की तैयारियों से लेकर पंडाल निर्माण, सजावट, सुरक्षा और मेले की व्यवस्था तक समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

SCROLL FOR NEXT