पूजा उद्घाटन मौके पर उपस्थित मंत्री डॉ अजय पोद्दार  
आसनसोल

बराकर-बैगुनिया सार्वजनिक दुर्गापूजा का मंत्री ने किया उद्घाटन

बैगुनिया सार्वजनिक दुर्गापूजा को सरकार की तरफ से दस लाख रुपया के विशेष अवदान की घोषणा

Gopal Kumar Singh

एसपी, सन्मार्ग संवाददाता

कुल्टी : बराकर-बैगुनिया सार्वजनिक दुर्गापूजा के 80वें वर्ष भव्य पूजा का आयोजन किया गया। राज्य के पीएचई एवं पीडब्लूडी मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने विधिवत फीता काट तथा दीप प्रज्ज्वलित कर पंडाल का उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री डॉ. अजय पोद्दार के आगमन पर कमेटी की ओर से आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिंग महापात्र, बराकर सब ट्रैफ़िक गार्ड के ओसी बिनय लायक, पूजा कमेटी के अध्यक्ष हाराधन मंडल, सचिव पुरनेन्दु चटर्जी, हाराधन घोष, राणा मुखर्जी सहित मुख्य अथितियों को मंच पर कमेटी के सदस्यों ने सम्मानित किया। वहीं मंदिर कमेटी की ओर से मंत्री की सराहना करते हुए उन्हें मानपत्र ओर मां दुर्गा की तस्वीर भेंट स्वरूप प्रदान की गई। मंच का सफल संचालन करते हुए मीनू चटर्जी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के अवदान के बाद बैगुनिया सार्वजनिक दुर्गापूजा को दस लाख रुपया का सरकार की ओर से विशेष अवदान की भी घोषणा की गई है। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा तक़रीबन पचास पूजा कमेटियों को अतिरिक्त योगदान दिया गया जिसमें बैगुनिया सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी भी शामिल रही है। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के बाबू कर्मकार, नीकु वर्मा, अंतु माल, शंकर भगत, रतन कर्मकार, सुब्रतो घोष, देवनाथ दत्त, शिवनाथ दत्त, अभिशेक मोदक, कंचन माल सहित पूरी टीम का अहम योगदान रहा।

SCROLL FOR NEXT