आसनसोल

डीपीएस (राजनांदगांव) और द मदर्स पब्लिक स्कूल (खुर्दा) ने जीता खिताब

मेजबान स्कूल बीआरएस बर्नपुर ने अंडर-14 बॉयज और अंडर-19 गर्ल्स दोनों कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : CBSE क्लस्टर – II बास्केट बॉल टूर्नामेंट 2026 के चार दिनों तक चले रोमांचक खेल में डीपीएस (राजनांदगांव) व द मदर्स पब्लिक स्कूल (खुर्दा) ने खिताब जीता। इन चार दिनों के दौरान टूर्नामेंट में जबरदस्त भागीदारी देखने को मिली, जिसमें 78 स्कूलों की 133 टीमों के लगभग 1,300 उत्साही युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मौके पर बर्नपुर रिवर साइड स्कूल के डायरेक्टर और प्रिंसिपल सुशील कुमार सिन्हा ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने इस खेल आयोजन की मुख्य बातों और खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धी भावना पर प्रकाश डाला। लड़कियों की कैटेगरी में डीपीएस, राजनांदगांव विजेता रही और उसने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 लड़कियों के खिताब जीते। लड़कों के इवेंट्स में द मदर्स पब्लिक स्कूल, यूनिट I, खुर्दा अंडर-14 बॉयज कैटेगरी का विजेता रहा, जबकि विकास रेजिडेंशियल स्कूल, बरगढ़ ने अंडर-17 बॉयज कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया। युगांतर पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव अंडर-19 बॉयज कैटेगरी की चैंपियन टीम बनी। मेजबान स्कूल बीआरएस बर्नपुर ने अंडर-14 बॉयज और अंडर-19 गर्ल्स दोनों कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस मौके पर सेल आईएसपी के सीजीएम आईसी (एचआर) जितेंद्र कुमार, बर्नपुर रिवर साइड स्कूल एजुकेशनल सोसाइटी की मैनेजिंग कमेटी के सदस्य सहित अन्य लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT