कार्यक्रम पेश करते स्कूल के विद्यार्थी  
आसनसोल

डीपीएस में 11वें वार्षिक पुरस्कार दिवस का आयोजन

Gopal Kumar Singh

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : दिल्ली पब्लिक स्कूल दुर्गापुर ने सृजनी में अपने 11वें वार्षिक पुरस्कार दिवस रेवरेंस का आयोजन एक गरिमामय समारोह के रूप में किया। इस अवसर पर शैक्षणिक, सह-पाठ्यचर्या, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में छात्रों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए स्कूल प्रबंधन, शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र, अभिभावक और शिक्षाविद एक साथ एकत्रित हुए। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी एस पोन्नम्बलम, अड्डा के सीईओ विवेक कुमार उपस्थित रहे। सार्वजनिक प्रशासन, शहरी विकास और नागरिक शासन में उनके समृद्ध अनुभव ने इस आयोजन में एक महत्वपूर्ण दृष्टिकोण जोड़ा। उन्होंने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रस्तुति कौशल की सराहना की तथा उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की गहरी भावना के साथ अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विशिष्ट ब्रिटिश-आयरिश मॉडल, अभिनेत्री और पूर्व मिस आयरलैंड एलेक्जेंड्रा टेलर रहीं। मनोरंजन और फैशन उद्योग के अपने समृद्ध अनुभवों के साथ उन्होंने समारोह की शोभा बढ़ाई। समारोह को संबोधित करते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रो वाइस चेयरमैन एवं ओम दयाल एजुकेशनल एंड रिसर्च सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए उत्साहवर्धक विचार साझा किए। दिल्ली पब्लिक स्कूल दुर्गापुर के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र जायसवाल ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि वार्षिक पुरस्कार दिवस केवल पुरस्कार वितरण का आयोजन नहीं बल्कि यह उस प्रयास, दृढ़ता, अनुशासन और मूल्यों का सम्मान है, जो किसी भी सार्थक उपलब्धि की नींव होते हैं। सम्मान और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में अतिथियों को सम्मानित किया गया, जिसके बाद वार्षिक स्कूल पत्रिका शेड्स का विमोचन किया गया।

SCROLL FOR NEXT