कार्यक्रम में विशिष्ट लोगों को सम्मानित करते आयोजन कमेटी के पदाधिकारी  
आसनसोल

डिस्को डांडिया नाइट में छाया राजस्थानी रंग

मारवाड़ी समाज ने जमकर की मस्ती

Gopal Kumar Singh

विनोद, सन्मार्ग संवाददाता

रानीगंज : मारवाड़ी मित्र परिषद, मारवाड़ी युवा सम्मेलन और अखिल भारत मारवाड़ी महिला सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में रानीगंज में भव्य श्याम सुंदर चांदीवाला डिस्को डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिली, ऐसा लगा मानो पूरा राजस्थान ही रानीगंज में उतर आया हो।कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों को परंपरागत राजस्थानी टोपी पहनाकर, उत्तरीय ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। श्याम सुंदर चांदीवाला डिस्को डांडिया नाइट में राजस्थानी गीतों और डीजे की धुन पर महिलाओं, युवतियों और युवाओं ने हाथों में डांडिया लेकर जमकर मस्ती की। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे लोग देर रात तक झूमते रहे और एक-दूसरे के साथ डांडिया खेलते हुए उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन अरुण भरतिया ने किया। इस अवसर पर उद्योगपति राम कुमार सारदा, संस्कार फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप सराफ, कन्हैया लाल भगवान दास सराफ स्मृति भवन की ओर से मनोज सराफ, श्री सीताराम जी भवन स्टेट के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता, विजय भालोटिया, श्री श्याम मंदिर ट्रस्ट के तरफ से पवन केजरीवाल, दुर्गापुर शिल्पांचल के बामुनारा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मारवाड़ी मित्र परिषद के अध्यक्ष अनूप सराफ, मारवाड़ी युवा सम्मेलन के दीपक कालोटिया सहित कई गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मारवाड़ी मित्र परिषद की रानीगंज शाखा के अध्यक्ष अनूप सराफ ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़कर हमारी संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाना है। डिस्को डांडिया के माध्यम से युवा पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रहती है और समाज में एकता और भाईचारे का संदेश जाता है। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।

SCROLL FOR NEXT