तर्पण करते श्रद्धालु  
आसनसोल

दामोदर घाट पर तर्पण के साथ देवी पक्ष की शुरुआत

महालय पर पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हजारों श्रद्धालु

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : शनिवार सुबह महालय के पावन अवसर पर दामोदर घाट पर आस्था और श्रद्धा का संगम देखने को मिला। पितृपक्ष के समापन और देवी पक्ष के शुभारंभ के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पूर्वजों का तर्पण करने घाट पर पहुंचे। सुबह से ही घाट पर भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने पवित्र मंत्रोच्चार के बीच नदी किनारे तर्पण किया और पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कई परिवार अपने परिजनों के साथ पहुंचे और परंपरागत विधि-विधान से अनुष्ठान पूरे किए। बता दें कि महालय बंगाल की धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा में विशेष महत्व रखता है। इसी दिन से मां दुर्गा के आगमन की उल्टी गिनती शुरू हो जाती है, इसलिए तर्पण के साथ-साथ दुर्गोत्सव का उत्साह भी घाट पर महसूस किया गया।

सुरक्षा पर विशेष नजर

भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। दामोदर नदी में सुरक्षा को लेकर गोताखोर की टीम ने नाव के जरिए निगरानी रखी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस ने श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थानों पर रहने और बच्चों को पानी से दूर रखने की अपील भी की।

SCROLL FOR NEXT