आसनसोल

आसनसोल के दीपक साह को मिला शौर्य चक्र सम्मान

उन्होंने अपनी पढ़ाई संत जोसेफ हाई स्कूल आसनसोल से की है

Suraj Choudhary

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल निवासी एवं कार्यरत सीआरपीएफ के जवान ने देश का नाम रोशन किया है। बता दें कि आसनसोल नमो पाड़ा के पीपलतला निवासी अशोक साह के पुत्र दीपक साह संत जोसेफ हाई स्कूल से पढ़े हैं और वर्तमान में सीआरपीएफ के 209 कोबरा बटालियन के जवान हैं। उनके अद्भुत शौर्य और बहादुरी के लिए 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें शौर्य चक्र सम्मान से सम्मानित किया गया। आसनसोल निवासियों का कहना है कि दीपक साह ने अपनी सेवा की शुरुआत 2017 से छत्तीसगढ़ में 204 कोबरा बटालियन से की थी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई बार नक्सलियों से सीधी मुठभेड़ कर अपनी वीरता एवं साहस का परिचय दिया। दीपक साह की इस उपलब्धि से पूरे आसनसोल में गर्व और खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि दीपक साह जैसे जवानों की वजह से ही देश सुरक्षित है।

SCROLL FOR NEXT