गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद मुख्तार  
आसनसोल

डीडी टीम ने ड्रग्स तस्कर गिरोह के मुख्य सरगना को किया गिरफ्तार

रिमांड पर गए अभियुक्त से पूछताछ के दौरान सरगना का पता चला

सूरज,सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल: ड्रग्स तस्करी गिरोह में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीडी टीम ने एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि ड्रग्स मामले में में तीन दिन पहले अभियुक्त बेटे को गिरफ्तार किया गया था अब पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे कि गुरुवार को आसनसोल में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए डीडी टीम ने मोहम्मद मुख्तार को गिरफ्तार किया है ,जो झारखंड के कुमारडूबी का रहने वाला है। उसके पास से 300 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति को शुक्रवार को आसनसोल अदालत में पेश किया जाएगा। डीडी टीम के कहना है कि ड्रग्स तस्करी के संबंध में मिली पुख्ता सूचना के आधार पर गुरुवार को आसनसोल के जीटी रोड स्थित बस स्टैंड के पास ओल्ड डुरांड सिनेमा हॉल के नजदीक अभियान चलाया गया। इस दौरान डीडी के अधिकारियों ने मोहम्मद मुख्तार को हिरासत में लिया। उसके पास से करीब 300 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति ड्रग्स मामले में अभियुक्त मोहम्मद दानिश का पिता है, जिसे महज तीन दिन पहले गिरफ्तार किया गया था।

क्या है घटना

डीडी सूत्रों का कहना है कि डीडी की एक टीम ने बीते 30 अगस्त।रविवार रात आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के लालगंज-जुबिली रोड स्थित राय मैदान के पास एक मारुति सुजुकी अर्टिगा कार को रोका था । इस मामले में मोहम्मद दानिश समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कार की तलाशी लेने पर 600 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद की गई थी। फिलहाल दोनों आरोपी सात दिनों की पुलिस रिमांड पर हैं। रिमांड के दौरान दानिश से पूछताछ में डीडी के अधिकारियों को इस गिरोह के सरगना के तौर पर उसके पिता के बारे में जानकारी मिली थीं।

SCROLL FOR NEXT