हर घर तिरंगा का उद्घाटन 
आसनसोल

'हर घर तिरंगा' को लेकर निकाली गई साइकिल रैली

मुर्शिदाबाद : मुर्शिदाबाद जिला प्रशासन ने इस बार स्वतंत्रता दिवस को लेकर 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर पहल की है। केंद्र सरकार के इस खास कार्यक्रम के तहत रविवार को बहरमपुर में रंग-बिरंगी साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बहरमपुर नगर पालिका से की गई। आयोजित साइकिल इस रैली में कई लोगों को अपनी मर्जी से शामिल होते देखा गया। सजी हुई साइकिल रैली ने पूरे शहर में घूमकर यह संदेश दिया कि आने वाले दिनों में जिले के हर घर में राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाया और फहराया जाएगा। इस दौरान मुर्शिदाबाद के जिला अधिकारी आर अर्जुन (IAS), बहरमपुर MLA सुब्रत मैत्रा और जिला प्रशासन और नगर पालिका के कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने आम लोगों में देशभक्ति की भावना फैलाने और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने की बात कही।

SCROLL FOR NEXT