प्रतीक फोटो 
आसनसोल

दुर्गापुर में जामताड़ा गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

Gopal Kumar Singh

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : कोकोवेन थाना की पुलिस ने जामताड़ा गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करके अनुमंडल अदालत में पेश किया। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद पुलिस की अर्जी पर अभियुक्त को रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। इस दौरान पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर रही है। अभियुक्त सज्जन कुमार झारखंड के देवघर का निवासी है। दुर्गापुर पुलिस जामताड़ा साइबर क्राइम गिरोह का पर्दाफाश करने में सफल हुई है। दुर्गापुर के एक होटल के कमरे को ही ठगी का ऑफिस बनाकर देश के अलग-अलग हिस्सों के लोगों को निशाना बनाया जा रहा था। वहीं गुप्त सूचना के आधार पर कोकोवेन थाना की पुलिस ने स्टेशन बाजार से सटे साधु डांगा इलाके के एक होटल में छापा मारकर चार युवकों को गिरफ्तार किया था। अभियुक्तों से पूछताछ के बाद सज्जन कुमार को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले गिरफ्तार चारों युवक झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर इलाके के रहने वाले हैं। अभियुक्त गणेश सरदार, सचिन दास, जितेंद्र कुमार दास और सुरेंद्र दास को पहले गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्तों के पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाले कई सामान बरामद हुए हैं। बरामद सामानों में लैपटॉप, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड सहित कई अहम दस्तावेज शामिल हैं। झारखंड निवासी अभियुक्त एक होटल में बैठकर ही देश के विभिन्न हिस्सों के लोगों को फोन या दूसरे डिजिटल माध्यमों से निशाना बनाकर ठगी का जाल फैलाते थे। वही लोगों को अलग-अलग तरीकों से गुमराह कर उनकी मेहनत की कमाई हड़प लेना ही इस गिरोह का मुख्य मकसद है। वही जांच में और भी चौंकाने वाली बात सामने आई है।

SCROLL FOR NEXT