विनोद गुप्ता, जगदीश बागड़ी, सचिन रॉय, शंभुनाथ झा  
आसनसोल

वन-वे लागू होते ही बाजार से कतराने लगे ग्राहक

किसी ने कहा अच्छा तो किसी ने कहा बाजार के लिए हानिकारक

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस के ट्रैफिक विभाग द्वारा हटन रोड, इस्माइल मोड़ से जिला अस्पताल तक के रास्ते को वन-वे किए जाने को लेकर काफी पॉजिटिव एवं नेगेटिव प्रतिक्रिया सामने आ रही है। किसी ने इस पहल को अच्छा कहा तो किसी ने कहा कि पूजा के बाद होने से अच्छा रहता। वहीं ट्रैफिक विभाग के इस फैसले पर शहर के व्यापारियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस संबंध में विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी राय रखी। व्यापारियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया: आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सचिव विनोद गुप्ता ने पुलिस के इस कदम को सराहनीय पहल बताया और कहा कि इससे जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। साथ ही कहा कि रामधनी मोड़ के आगे वाहनों का बेतरतीब ढ़ंग से रखा जाता है जिससे आमलोगों एवं ऐनऐस रोड से निकलने वाले वाहनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं SBFCI के महासचिव जगदीश बागड़ी ने कहा कि वन वे होने से लोगों को काफी हद तक राहत मिली है, लोग आराम से आना जाना कर पा रहे और वे इसके लिए कमिश्नर और डीसी ट्रैफिक को धन्यवाद भी दिया है। वहीं FOSBECCI के अध्यक्ष सचिन रॉय ने कहा कि वन वे होने से स्कूल आने जाने वाले बच्चे अब आराम से और समय पर स्कूल और घर आना - जाना कर पा रहे। मरीज को भी जाम में नहीं फसना पड़ रहा और तुरन्त जिला अस्पताल पहुंच जा रहे हैं। वहीं आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने कहा कि इतना बड़ा फैसला लेने से पहले व्यापारियों को बुलाकर एक संयुक्त बैठक करनी चाहिए थी। अचानक वन-वे लागू होने से आसनसोल बाजार करने आने वाले ग्राहकों को परेशानी हो रही है। ग्राहक के कम आने से आसनसोल बाजार पूजा के दौरान फीका - फीका लग रहा है ।

SCROLL FOR NEXT