आसनसोल

गोहत्या के अभियुक्तों पर गंगाजल छिड़ककर किया ''शुद्धिकरण''!

​दुर्गापुर अदालत परिसर में भाजपा नेता पारिजात गांगुली की हरकत से मची सनसनी

Gopal Kumar Singh

दुर्गापुर : ​फरीदपुर थाने के अंतर्गत आरती गांव में गोहत्या के आरोप को लेकर सनसनी फैल गई है। सूत्रों के अनुसार, गाय की हत्या कर उसे तालाब के पानी में बहा दिया गया था। घटना की जांच में जुटी दुर्गापुर-फरीदपुर थाने की पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

​गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में शेख कलामत, शेख हसीन, शेख कलीमुद्दीन और शेख लतीफ है। गुरुवार को उन्हें दुर्गापुर अनुमंडल न्यायालय (सब-डिविजनल कोर्ट) में पेश किया गया। इस घटना को लेकर आरएसएस सहित विभिन्न हिंदुत्ववादी संगठन मुखर हो गए हैं। इसी बीच गुरुवार को अदालत परिसर के बाहर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जब दो अभियुक्तों को अदालत से बाहर निकाला जा रहा था, तभी भाजपा युवा नेता पारिजात गांगुली ने उनकी ओर गंगाजल छिड़क दिया। ​दूसरी ओर, न्यायाधीश ने गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों में से दो को पांच दिनों की पुलिस हिरासत और बाकी दो को जेल हिरासत (न्यायिक हिरासत) में भेजने का आदेश दिया है।

SCROLL FOR NEXT