आसनसोल

बेल-लेस टॉप चार्जिंग इक्विपमेंट के लिए 87.15 करोड़ का हुआ कॉन्ट्रैक्ट साइन

यह प्रोजेक्ट 'डिस्क्रीट टर्नकी' मोड में पूरा किया जाएगा

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : सेल आईएसपी बर्नपुर ने अपने 4.08 MTPA क्रूड स्टील विस्तार प्रोजेक्ट के तहत ब्लास्ट फर्नेस कॉम्प्लेक्स (पैकेज नंबर BF-1A) के लिए टॉप चार्जिंग इक्विपमेंट का एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। गौरतलब है कि 87.15 करोड़ की कीमत वाला यह कॉन्ट्रैक्ट मेसस एसएमएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली को दिया गया है। इस पैकेज को कॉन्ट्रैक्ट लागू होने की तारीख से 34 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है। इस पैकेज में 5,650 m³ ब्लास्ट फर्नेस के लिए पूरे 'बेल-लेस टॉप चार्जिंग सिस्टम' का डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, टेस्टिंग, इरेक्शन की देखरेख, कमीशनिंग और परफॉर्मेंस गारंटी शामिल है। इसके साथ ही प्रेशर इक्वलाइजिग और रिलीफ सिस्टम, बीएफ टॉप ब्लीडर वाल्व, सेमी-क्लीन गैस ब्लीडर वाल्व, इलेक्ट्रिक और ऑटोमेशन, इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल, हाइड्रोलिक और लुब्रिकेशन सिस्टम, कमीशनिंग स्पेयर पार्ट्स और स्पेशल टूल्स भी शामिल हैं। जनसंपर्क विभाग ने बताया कि बेल-लेस टॉप चार्जिंग सिस्टम एक अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी है जो सटीक 'बर्डन डिस्ट्रीब्यूशन' , बेहतर प्रोसेस एफिशिएंसी, बेहतर ऑपरेशनल सेफ्टी, कम मेंटेनेंस की जरूरत और बेहतर एनवायरनमेंटल परफॉर्मेंस को संभव बनाती है। यह प्रोजेक्ट 'डिस्क्रीट टर्नकी' मोड में पूरा किया जाएगा। MECON लिमिटेड प्रोक्योरमेंट कंसल्टेंट है, जबकि MN दस्तूर एंड कंपनी इंजीनियरिंग और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट है। इस मौके पर सेल आईएसपी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और मेसस एसएमएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट मौजूद थे।


SCROLL FOR NEXT