आसनसोल

सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का समापन

बुधवार सुबह हवन के बाद भंडारा का आयोजन

Suraj Choudhary

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल जीटी रोड महावीर स्थान मंदिर में मंगलवार को सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का विधिवत तरीके से समापन हुआ। मौके पर महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा ने कहा कि मंगलवार शाम को कीर्तन एवं बुधवार सुबह हवन के बाद भंडारा का आयोजन किया जायेगा। साथ ही कहा कि सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लिया गया था पर हनुमान जी की कृपा से डेढ़ लाख हो गया है, जिसमें आसनसोल के लोगों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। इस मौके पर बिनोद गुप्ता, शिव प्रसाद बर्मन, मनीष भगत, अभिषेक बर्मन, राजीव मिश्रा, प्रकाश बिजलीवाला, अनिल शर्मा, संजय शर्मा, मुकेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT