आसनसोल

कोयला चोरी का अभियुक्त गिरफ्तार

Gopal Kumar Singh

अभय, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : बीते 24 सितंबर को कुल्टी थाना अंतर्गत डीबुडीह चेक पोस्ट से कोयला चोरी की घटना को अंजाम देकर गुजरते समय हुई छापामारी के दौरान घटनास्थल से फरार होने के आरोप में कुल्टी थाना पुलिस ने एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार होने वाले अभियुक्त का नाम सुजीत कुमार बताया गया है। उसे गुरुवार को आसनसोल जिला अदालत के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। मामले के जांच अधिकारी ने उक्त कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी समेत मामले पर अपनी विशेष छानबीन करने का हवाला देते हुए उसे पुलिस रिमांड पर लेने की अपील अदालत से की। अदालत ने अभियुक्त की जमानत अर्जी रद्दकर उसे 4 दिनों की रिमांड पर पुलिस के साथ भेज दिया। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से शहर की विभिन्न थाना पुलिस के स्तर से अवैध कोयला तथा बालू की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

SCROLL FOR NEXT