आसनसोल

बोनस को लेकर कोल कर्मचारियों का इंतजार खत्म मिलेंगे 1,10250 रुपये

Gopal Kumar Singh

जितेन्द्र, सन्मार्ग संवाददाता

सांकतोड़िया : कोल इंडिया के कर्मचारियों के लिए बोनस को लेकर चल रही बातचीत का दौर अब समाप्त हो गया है। प्रबंधन और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में कर्मचारियों को 1,10,250 बोनस देने पर सहमति बनी है। आगामी 15 अक्टूबर तक बोनस दे दी जाएगी। बोनस की राशि पर सहमति बनने के बाद कोल इंडिया की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत पात्र कर्मचारियों के बीच खुशी का माहौल है।बोनस को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बीएमएस की ओर से के. लक्ष्मा रेड्डी, एचएमएस के हरभजन सिंह सिद्धू, सीटू के डीडी रामानंदन तथा एटक के लखनलाल महतो बैठक में मौजूद रहे। यूनियन प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्रबंधन के समक्ष रखा और बोनस की राशि को लेकर चर्चा की।

बैठक के दौरान बोनस की राशि को लेकर प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच विचार-विमर्श किया गया। अंततः 1,10,250 बोनस पर सहमति बनी। इसके साथ ही कोयला उद्योग के हजारों गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के बीच बोनस को लेकर बना असमंजस दूर हो गया।

यूनियन ने मांगे 1.20 लाख

पीएलआर लेकर हुई वार्ता में ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के लिए 1.20 लाख की राशि की मांग रखी। इसके जवाब में प्रबंधन की ओर से 1.08 लाख का प्रस्ताव सामने आया। प्रस्ताव और मांग के बीच अंतर को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत आगे बढ़ी। कई दौर की चर्चा के बाद अंततः 1,10,250 की राशि पर सहमति बनने की जानकारी सामने आई।

कर्मचारियों को बड़ी राहत

कोयला उद्योग में बोनस का मुद्दा हर वर्ष कर्मचारियों के बीच विशेष महत्व रखता है। दुर्गापूजा और अन्य त्योहारों से पहले बोनस मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को आ

SCROLL FOR NEXT