मोहितोष गोराईन  
आसनसोल

CISF के HC/GD मोहितोष गोराईन ने जीती 10KM दौड़

40:41 में बनें ओवरऑल चैंपियन

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : सेल-आईएसपी, बर्नपुर में तैनात CISF के जवान HC/GD मोहितोष गोराईन ने एक बार फिर अपनी फिटनेस और जज्बे का लोहा मनवाया है। टाइम कीपर द्वारा आयोजित ओवरऑल 10KM दौड़ में मोहितोष गोराईन (BIB-10037) ने 0:40:41 का शानदार समय निकालकर प्रथम स्थान हासिल किया। कांटे की टक्कर में उन्होंने मनोज भक्ता (0:40:47) को मात्र 6 सेकेंड से पछाड़ा। HC/GD मोहितोष गोराईन की इस जीत से सेल-आईएसपी और CISF यूनिट में खुशी की लहर है। ड्यूटी के साथ-साथ नियमित दौड़ और फिटनेस के प्रति उनका समर्पण अन्य जवानों के लिए भी प्रेरणा है। आयोजकों के अनुसार, इस 10KM दौड़ में कई प्रोफेशनल धावकों ने हिस्सा लिया था, लेकिन CISF जवान ने बाजी मार ली। CISF परिवार और सहयोगियों ने मोहितोष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

SCROLL FOR NEXT