अभियान में शामिल स्कूल की छात्राएं  
आसनसोल

दुर्गापुर में सीआईएसएफ ने चलाया हर घर तिरंगा अभियान

दुर्गापुर : देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को सीआईएफ के डीएसपी यूनिट परिसर के भिरंगी ऑडिटोरियम हॉल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन रहा। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। सीआईएफ के अधिकारियों, बल सदस्यों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया। इसके बाद राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। एक साथ गूंजते राष्ट्रगीत से पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल में डूब गया। सीआईएसएफ के डीएसपी यूनिट की डीआईजी रुचि आनंद सहित अधिकारी, जवान और उनके परिजन मौजूद रहे। डीआईजी रुचि आनंद ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उत्साह और प्रतिभा की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आगामी स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाने का आह्वान किया। राष्ट्र की सेवा और सुरक्षा के प्रति समर्पित रहना प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व की बात है। वहीं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से देशभर में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT