आसनसोल

फेसबुक पर यूरोप टूर की तस्वीर डालते ही हुई वारदात!

सोशल मीडिया पर फोटो डालना पड़ा महंगा

Gopal Kumar Singh

दुर्गापुर : सोशल मीडिया पर अपनी खुशी शेयर करना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। यूरोप टूर की तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट करते ही पानागढ़ के शारदा पल्ली स्थित उनका सूना घर चोरों के निशाने पर आ गया और लाखों की चोरी हो गई। इस घटना के बाद लोगों से बाहर रहने पर सोशल मीडिया पर लोकेशन शेयर नहीं करने की सलाह दी गई। शारदा पल्ली निवासी उपेंद्र किशोर सिन्हा ने टूर के दौरान फेसबुक पर लगातार तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की थी। सूत्रों की माने तो चोरों ने इसी का फायदा उठाया।सूत्रों की माने तो चोरों ने फेसबुक पोस्ट देखकर ही समझ लिया था कि घर लंबे समय से सूना है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वही साइबर एंगल से भी जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज से अभियुक्तों को पहचानने का प्रयास किया जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT