आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सीपी ने एक ऑर्डर जारी किया है, जहां 4 एसआई की फेर-बदल की गयी है। गौरतलब है कि आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कई अधिकारियों को विभिन्न थानों में तैनात किया गया है। दुर्गापुर थाना के एसआई कुंतल हलदार को बी जोन आईसी का इंचार्च बनाया गया है। दुर्गापुर टीजी के ओसी एसआई सुकांत दास को बिधाननगर ओपी का इंचार्ज बनाया गया है। आसनसोल महिला थाना की एलपीएसआई जिन्नत अंसारी को आसनसोल साउथ थाना में तैनात किया गया है। वहीं कांकसा टीजी के एसआई चिन्मय मंडल को दुर्गापुर टीजी का ओसी बनाया गया है।