आसनसोल/ बर्नपुर : बंगाल में खेल संस्कृति का निर्माण करना और खेलो इंडिया के तहत बच्चों को किया जायेगा प्रशिक्षण को लेकर भारत सरकार काफी बढ़ावा दे रहा है। खेलो इंडिया का मुख्य उदेश्य 5 से 18 वर्ष के स्कूली बच्चों को प्रशिक्षित और तैयार करना है एवं इस योजना का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर छिपी हुई खेल प्रतिभाओं की पहचान करना, उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण देना और देश में एक मजबूत खेल संस्कृति का निर्माण करना है। बर्नपुर क्लब में पुस्तक विमोचन के दौरान मंत्री अग्ननिमित्रा पॉल ने कहा कि खेलो इंडिया के तहत बच्चों को प्रशिक्षित किया जायेगा। राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा बंगाल में खेलो इंडिया के अंदर सभी क्लबों में कोच रखकर बच्चों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। उनका सपना है कि बंगाल के बच्चे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल खेलें और देश का नाम रोशन करें। वहीं स्मार्ट सिटी को लेकर अग्मिनित्रा पॉल ने कहा कि बंगाल के 4 शहरों को स्मार्ट सिटी के लिए चुना गया है, जिसमें एक शहर आसनसोल का भी प्रस्ताव दिया गया है।