आसनसोल : आसनसोल मुर्गासाल स्थित साव भवन में आसनसोल जूडो होम पॉइंट द्वारा जूडो ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि इस कैंप में 14 बच्चों को जूडो की ट्रेनिंग देकर उन्हें प्रणाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही पश्चिम बर्दवान डिस्ट्रिक्ट जूडो एसोसिएशन के सचिव पद के लिए गणेश प्रसाद को चुना गया। मौके पर आसनसोल जूडो होम पॉइंट के मास्टर एवं पश्चिम बर्दवान डिस्ट्रिक्ट जूडो एसोसिएशन के सचिव गणेश प्रसाद ने कहा कि जूडो ट्रेनिंग कैंप एक विशेष कार्यक्रम है, जो खिलाड़ियों को आत्मरक्षा के साथ अन्य खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर अनुभव बढ़ाने का एक मौका प्रदान करता है। साथ ही कहा कि इसमें विशेषज्ञ कोचों के मार्गदर्शन में रैंडोरी , तकनीक सुधार, शारीरिक मजबूती, और मानसिक मजबूती पर काम किया जाता है। इस मौके पर पश्चिम बर्दवान डिस्ट्रिक्ट जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष पपून पॉल, तनीषा बर्नवाल, अंघा बर्मा, अंबिका चौधरी, अंजली गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।