बर्नपुर : सेल आईएसी द्वारा स्वचछता पखवाड़ा को लेकर बर्नपुर ब्यॉज एवं गर्ल्स स्कूल के बच्चों को लेकर एक रैली निकाली गई। गौरतलब है कि यह रैली भारती भवन से निकलकर शहर में धूमते हुये बर्नपुर गर्ल्स स्कूल के पास आकर समाप्त हुई। वहीं स्कूल के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक कर स्वचछता के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और हर जगह कचरा नहीं फेंकने का संदेश भी दिया गया। मौके पर स्कूल के वाइस प्रिंसिपल ने बताया कि सेल आईएसपी द्वारा 16 मार्च से लेकर 31 मार्च तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है और इसी के तहत नुक्कड़ नाटक एवं प्रभात फेरी निकाली गई और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सीजीएम (टीएस एंड सीएसआर) वीजेंद्र वीर, शिक्षा (एचआर) अंजली राणा, बर्नपुर ब्याज स्कूल के वाइस प्रिंसिपल एमडी कुदूस, गर्ल्स स्कूल के वाइस प्रिंसिपल सौमेन चक्रवर्ती सहित स्कूल के बच्चे मौजूद थे।