खड़गपुर : पश्चिम मिदनापुर जिले के बेलदा थाना इलाके में रहने वाले एक ढाई साल के बच्चे की मौत खेलते समय तालाब में गिरकर डूबने के कारण हो गई। घटना के कारण पूरे इलाके में शोक फैल गया है। वहीं घटना के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस ने जाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का नाम अर्ध्य दीप दास बताया जाता है।
घटना पश्चिम मेदिनीपुर के बेलदा थाना क्षेत्र के कमियाचक गाँव में हुई। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अर्घ्यदीप के पिता प्रशांत दास एक किसान हैं। जानकारी मिली कि सुबह करीब 11 बजे अर्घ्यदीप अपने घर के आँगन में खेल रहा था। इसके बाद, वह अपनी दादी के साथ बगल वाले घर में चला गया। जब उसकी दादी बातों में व्यस्त थीं, अर्घ्य दीप अकेला बाहर निकला और घर के बगल वाले तालाब के समीप चला गया। फिर पलक झपकते ही एक दुखद हादसा हो गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तालाब अब पूरी तरह से मानसून के पानी से भर गया है और अर्घ्यदीप उसी तालाब के पानी में डूब गया। उस समय अर्घ्य दीप की माँ घर पर खाना बना रही थी। इसलिए उसने भी ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद, परिवार के सदस्यों ने अर्घ्यदीप की तलाश शुरू की। उसे घर में या बाहर कहीं न देखकर सभी चिंतित हो गए। इसके बाद किसी ने अर्घ्यदीप का शव तालाब में तैरता देखा। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने जल्दी से अर्घ्यदीप को बाहर निकाला और उसे बेलदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले गए। वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दास दंपत्ति अपने इकलौते बच्चे को खोने के बाद फूट-फूट कर रो पड़े। गाँव की एक बूढ़ी महिला, अलका मन्ना ने रोते हुए कहा, ष्वह अपनी दादी का हाथ पकड़े हमारे घर आया था। उसके बाद, वह कब अकेला चला गया, किसी को समझ नहीं आया। उसने मुश्किल से बोलना सीखा था। घटना के कारण पूरे इलाके में शोक फैल गया है।