आसनसोल

सेंट्रल बैंक ने एमएसएमई क्षेत्र को दिया 32 करोड़ का ऋण

एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

Gopal Kumar Singh

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दुर्गापुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (डीएसआईए) के परिसर में एक भव्य एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को बैंक की विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा उद्योग जगत के साथ बैंक के संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाना था।

इस कार्यक्रम में उज्ज्वल कुमार चंद्रा, उप आंचलिक प्रमुख (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आंचलिक कार्यालय, कोलकाता), कुमुद रंजन, (क्षेत्रीय प्रमुख, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय), रतन अग्रवाल (महासचिव, दुर्गापुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन), अमित चटर्जी, अमित रॉय, डीएसआईए की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम में लगभग 80 एमएसएमई उद्यमियों ने भाग लिया। बैंक के अधिकारियों ने उपस्थित उद्यमियों को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की विभिन्न एमएसएमई ऋण योजनाओं, उनकी विशेषताओं तथा सरल एवं त्वरित ऋण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर बैंक द्वारा नए उधारकर्ताओं को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।

एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम के दौरान बैंक ने 32 करोड़ के ऋण स्वीकृत किए तथा 15 करोड़ का ऋण वितरण भी किया, जो एमएसएमई क्षेत्र के विकास के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी एमएसएमई उद्यमियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एमएसएमई योजनाओं की सराहना की तथा बैंक की ग्राहक-केंद्रित सेवाओं और त्वरित ऋण सुविधा की प्रशंसा करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने स्थानीय उद्योगों के विकास एवं क्षेत्र की आर्थिक प्रगति में बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की है।

SCROLL FOR NEXT