आसनसोल

क्लास रूम की ढलाई का कार्य हुआ शुरू

अभिभावक और बच्चों में खुशी की लहर

बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम के वार्ड 80 में शांतिनगर नेताजी रोड स्थित विकास हिंदी उच्च प्राथमिक विद्यालय में दो कक्षाओं का निर्माण कार्य शुरू हुआ। बता दें कि इस विद्यालय में कक्षा I से VIII तक के बच्चे पढ़ते हैं। बच्चों की सुविधा के लिए दो क्लास रूम और बढ़ाये जा रहे हैं। मौके पर वार्ड 80 के पार्षद राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि मंगलवार को दो नये क्लास रूम के ढलाई का कार्य शूरू किया गया जो बहुत जल्द बच्चों के लिए बन कर तैयार हो जायेगा। साथ ही बताया कि भविष्य में बच्चों को VIII पास करने के बाद दूसरे स्कूल में नहीं जाना होगा। इसे कक्षा X (दस) तक बढ़ाने के लिए उच्च स्तर पर बात की जा रही है और ये कोशिश इसी वर्ष की जायेगी। इस मौके पर वार्ड 80 के वार्ड अध्यक्ष मुरतजा खान सहित स्कूल के शिक्षक मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT