कैंडल मार्च करते भाजपा के विधायक डॉ. अजय पोद्दार सहित कार्यकर्ता 
आसनसोल

मुर्शिदाबाद की घटना के विरोध में भाजपा ने निकाला कैंडिल मार्च

कुल्टी : मुर्शिदाबाद जिला के जाफराबाद एवं शमशेरगंज में हुई हिंसा के विरोध में कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. अजय पोद्दार के नेतृत्व में नियामतपुर में कैंडिल मार्च निकाला गया। बाद में इस हिंसा की घटना में मारे गये दो लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भाजपा विधायक डॉ. अजय पोद्दार ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मर्शिदाबाद में हुई हिंसा सरकार द्वारा प्रायोजित थी। इस हिंसा में लगभग दो सौ हिंदुओं का घर जला दिया गया और दो हिन्दुओं को जान से मार दिया। इस घटना को लेकर पुलिस एवं राज्य सरकार मूकदर्शक बनी हुयी है। हिंसा में शामिल लोगों के भय से लगभग पांच सौ से अधिक ग्रामीणों को पलायन करना पड़ा। लोगों के पलायन करने की घटना को लेकर राज्य के एक मंत्री का बयान बेहद शर्मनाक है। इस अवसर पर भाजपा नेता टिंकु वर्मा, कुल्टी मंडल तीन के अध्यक्ष अमर प्रसाद, कुल्टी मंडल चार के अध्यक्ष सुनील भर, सुनील सरकार, प्रदेश भाजपा नेता विवेकानंद भट्टाचार्य, कवि सिंह, काजल दास, उत्तम मंडल, हेमंत मांझी, निर्मल मांझी, विक्की सिंह, आशीष हजारे, भोला सिंह, रोबिन साव, डॉ. अबरार अहमद सहित सैकड़ों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT