सतीश, सन्मार्ग संवाददाता
आसनसोल : काजी नजरूल विश्वविद्यालय (केएनयू) के प्रशासनिक भवन के सभागार में स्वच्छता श्रमदान के तहत तीन दिवसीय जागरूकता अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केएनयू के वाइस चांसलर डॉ. उदय बंद्योपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कैंपस को कचरा, प्लास्टिक और नशा मुक्त जोन बनाने के लिए संयुक्त रूप से पहल करना होगा। सभी को स्वच्छता श्रमदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। सीआईएसएफ की ओर से अग्नि सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया कि अचानक आग लगने पर उसे तुरंत कैसे बुझाएं। इस दौरान केएनयू परिसर में शिक्षक, कर्मी और विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। सनद रहे कि इस अभियान के तहत एक स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकाली गई। मौके पर डाॅ. प्रमिता रायचौधरी, प्रोफेसर एसके घोष, लाइब्रेरियन डॉ. विश्वजीत साहा, डाॅ. तापस दास, डाॅ. नंदिनी बनर्जी, डाॅ. परिमलेंदु बनर्जी सहित एनएसएस के सदस्य उपस्थित थे।