आसनसोल

मांगें पूरी न होने पर हड़ताल का आह्वान

स्कोब गेट के पास संयुक्त रूप से सभा कर प्रदर्शन

बर्नपुर : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार श्रम कोड कानून एवं अन्य मुद्दों को लेकर INTUC, CITU, AITUC एवं HMS द्वारा बर्नपुर के स्कोब गेट के पास संयुक्त रूप से एक सभा कर 12 फरवरी के आम हड़ताल का आह्वान किया है। इस सभा में बड़ी संख्या में श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर अपने ज्वलंत मुद्दों के समर्थन में आवाज उठाई। मौके पर ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों ने बताया कि पूरे देश में मजदूरों के जायज अधिकार आज एक गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। एंटी लेबर लॉ के विरोध में, 39 माह के बकाया एरियर का भुगतान, HRA/HRR के अनसुलझे मुद्दे, इंसेंटिव स्कीम में सुधार की जरूरत, पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली, बेहतर हेल्थ और एजुकेशन सुविधाएं, ठेका श्रमिकों के लिए सेंट्रल वेज लागू करना सहित कई मुद्दा है। साथ ही उनका कहना है कि चार श्रम कोड के खिलाफ पूरे देश में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की ओर से यह आम हड़ताल की जाएगी। उनका कहना है कि अगर केंद्रीय सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है, तो आने वाले दिनों में वे और बड़े आंदोलन के रास्ते पर चलने को मजबूर होंगे। इस मौके पर हरजीत सिंह, पार्थ बनर्जी, बिप्लब माजी, मुमताज अहमद, आरएन सिंह, अजय रॉय, गुरदीप सिंह, अनिल साह, दीपक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, आलोक महापात्रा, परितोष चौधरी, सोमनाथ पाल, पवन गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, मोहम्मद अनवर, गौर माजी, पीएन सिंह, उज्जल माजी सहित चारों यूनियन के अन्य सदस्य मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT