जानकारी देते फायर ब्रिगेड ओसी चिन्मय बख्शी  
आसनसोल

व्यवसायियों को अग्नि सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियम और प्रक्रियाओं से कराया अवगत

आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स में फायर सेफ्टी अवेयरनेस कैंप का आयोजन

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में बुधवार को फायर सेफ्टी अवेयरनेस कैंप का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वेस्ट बंगाल फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग, आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स और होटल ओनर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। मौके पर आसनसोल फायर स्टेशन के ओसी चिन्मय बक्शी ने व्यवसायियों को अग्नि सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों और प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेष रूप से फायर लाइसेंस और फायर एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया, उसमें आने वाली कठिनाइयों और उसके समाधान के बारे में बताया। साथ ही कई ऐसे अग्नि सुरक्षा नियमों पर भी प्रकाश डाला गया जिनकी जानकारी अधिकांश व्यवसायियों को नहीं थी। साथ ही कार्यक्रम में चेम्बर ऑफ कॉमर्स और फायर विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई, ताकि भविष्य में किसी भी व्यवसायी को फायर लाइसेंस या एनओसी लेने में परेशानी न हो और चेम्बर के माध्यम से उन्हें विभागीय स्तर पर उचित मार्गदर्शन मिल सके। आसनसोल फायर स्टेशन के स्टेशन ऑफिसर चिन्मय बक्शी ने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में चेम्बर के सदस्यों को फायर एनओसी और लाइसेंस लेने में किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी और विभाग की तरफ से हर संभव सहयोग दिया जाएगा। वहीं चेंबर के सचिव शंभू नाथ झा ने कहा कि इस शिविर में सैकड़ों व्यवसायियों की उपस्थिति ने इस पहल की सफलता को साबित किया। चेम्बर की इस पहल से व्यवसायियों में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और प्रशासन व व्यवसायियों के बीच विश्वास और मजबूत होगा। इस मौके पर फायर ब्रिगेड के केडी रखित, एएफओ अभिजीत तंतुबाय सहित शिविर में आसनसोल के बड़ी संख्या में व्यवसायियों और चेम्बर के सदस्य उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT