आसनसोल

जय श्री राम के नारे से गूंजा बर्नपुर

श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

बर्नपुर : रामनवमी के अवसर पर बर्नपुर शहर में एक विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गौरतलब है कि बर्नपुर शिव स्थान से विशाल जुलूस निकलकर स्टेशन रोड, बारी मैदान, हीरापुर थाना रोड, बर्नपुर बस स्टैण्ड, अपर रोड, त्रिवेणी मोड़ होते हुये वापस शिव स्थान मंदिर में आकर समाप्त हुआ। वहीं जुलूस में जय श्री राम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वहीं पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस बार भक्ति में चुनाव की शक्ति भी जुड़ गई थी। एक तरफ आसनसोल दक्षिण से खड़ी भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल जय श्री राम के नारे लगा रही थीं तो दूसरी तरफ तृणमूल प्रत्याशी तापस बनर्जी जय श्री राम के नारे लगा कर जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। रामनवमी के जुलूस पर हीरापुर थाना की पुलिस के देख-रेख में शांतिपूर्ण तरीके से भव्य जुलूस निकाला गया जो बर्नपुर शहर में शांतिपूर्ण तरीके से भ्रमण करते हुये समाप्त हुआ। इस मौके पर एसीपी हीरापुर मिहिर कुमार डे, सीआई अशोक सिन्हा महापात्रा, थाना प्रभारी करतार सिंह, आसनसोल साइबर थाना के प्रभारी विश्वजीत मुखर्जी, एसआई अंजन मंडल, काफी संख्या में बल सहित रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रबीर धर, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन अध्यक्ष पूर्णेंदु चौधरी, पार्षद गुरमित सिंह, अशोक रूद्र, सोना गुप्ता, यूथ अध्यक्ष आनंद उपाध्याय, शिव स्थान सेंट्रल महाबीर दल अखाड़ा के गौरी शंकर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, संजय सिंह, बलवीर सिंह, राजेश सिंह, बिनोद यादव एवं अन्य लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT