आसनसोल

आपसी विवाद रणक्षेत्र बना बर्नपुर बस स्टैण्ड

तीन लोगों को हिरासत में लिया

बर्नपुर : हीरापुर थाना क्षेत्र के बस स्टैण्ड के पास सोमवार रात कुछ दुकानदारों में आपसी विवाद को लेकर बर्नपुर बस स्टैण्ड रणक्षेत्र बन गया। गौरतलब है कि आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में काफी मारपीट हुई। देखते ही देखते काफी लोग एकत्र हो गये। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभालते हुये दोनों पक्ष से तीन लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि मामले को संभालने के लिए तीन लोग हिरासत में लिये गये थे। वहीं किसी पक्ष से कोई शिकायत दर्ज नहीं होने पर तीनों को छोड़ दिया गया।

SCROLL FOR NEXT