बर्नपुर : बर्नपुर स्थित शांति नगर महावीर स्थान में सार्वजनिक महावीर दल अखाड़ा की तरफ से पगड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर सार्वजनिक महावीर दल अखाड़ा के मुख्य बालेश्वर यादव एवं विनोद यादव ने बताया कि यह पगड़ी वितरण कार्यक्रम नहीं बल्कि बिहारियों के सिर के ताज का सम्मान कार्यक्रम है। साथ ही उन्होंने कहा कि पगड़ी वितरण से आपसी भाईचारे और एकजुटता का प्रतीक है । इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक, पश्चिम बर्दवान डिस्ट्रिक कमिटी तृणमूल कांग्रेस के जिला महासचिव अनूप कुमार माजी,डिस्ट्रिक्ट आईएनटीटीयूसी महासचिव अक्षय घोष, आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णेंदु चौधरी, आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष उत्पल सेन, इंटक के हरजीत सिंह, बिप्लब माजी , विजय सिंह, समाजसेवी नरेश अग्रवाल, शंकर लाल शर्मा, सोहराब अली, सुनीता नायक, पवन गुटगुटिया, मुन्ना यादव, बिरजू यादव,सुरेश यादव, रमेश यादव, अभिषेक यादव, अब्दुला खान, ओम प्रकाश सिंह, गौरी शंकर सिंह , सुरजीत सिंह मक्कर , निशि कांत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।