विधायक सेवा केंद्र का उद्घाटन करते कार्तिक महाराज एवं मंत्री मोमिता विश्वास मिश्रा व अन्य  
आसनसोल

बर्दवान के लोग अब सही रास्ते पर आ गए हैं : कार्तिक महाराज

​बर्दवान : बर्दवान के लोग लंबे समय से गलत रास्ते पर थे, अब वे बिल्कुल सही रास्ते पर आ गए हैं। बुधवार को बर्दवान के पार्कस रोड मोड़ पर बर्दवान दक्षिण की भाजपा विधायक और राज्य की उद्योग राज्य मंत्री मौमिता विश्वास मिश्रा के 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेवा केंद्र' नामक विधायक सेवा केंद्र का उद्घाटन करने आए कार्तिक महाराज ने यह बात कही। ​उन्होंने इस दौरान कहा कि भारत धर्म का देश है, भारत को पुण्यभूमि कहा जाता है। लगभग 830 वर्षों के बाद पश्चिम बंगाल में हमें एक सनातन राज्य और सनातन शासन मिला है। ​हाल ही में 'भगवा तांडव' पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग नहीं जानते, जो मूर्ख हैं, वे ही इस तरह की बातें करेंगे। भगवा तांडव जैसा कुछ नहीं होता। जैसे शिक्षा का कोई रंग हरा या भगवा नहीं होता। शंकराचार्य, स्वामी विवेकानंद और स्वामी प्रणवानंद ने जो वेश धारण किया था, उसी लक्ष्य के साथ भारत के विभिन्न हिस्सों में 22 लाख संन्यासी घूम रहे हैं। ​मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर नेताजी सुभाष चंद्र सेवा केंद्र का उद्घाटन हो रहा है। पश्चिम बंगाल की सरकार पहली बार एकदम निचले स्तर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। ​कार्तिक महाराज ने आगे कहा कि इस सरकार परिवर्तन के लिए मैं हुमायूं कबीर को धन्यवाद दूंगा, जिन्होंने 70 प्रतिशत और 30 प्रतिशत की बात करके हमारा सहयोग किया। धन्यवाद दूंगा फिरहाद हकीम को, जिन्होंने इस्लामिक दावत की बात की। और धन्यवाद दूंगा उस व्यक्ति को, जिसने कहा था कि 4 तारीख के दोपहर बारह बजे के बाद वह डीजे बजाएगा। ​दुर्गा पूजा के संबंध में उन्होंने कहा, यह सिर्फ उत्सव या शारदोत्सव नहीं है। शास्त्रीय नियमों और विधियों का एक महत्व होता है। इनका पालन किए बिना पूजा करने पर हर बार हम पर दुर्गति आती है। हम शास्त्रों से बहुत दूर चले जा रहे हैं। मां का आह्वान करते समय हमारा कोई उत्साह नहीं होता, लेकिन विसर्जन के समय इतना आनंद और इतना उत्साह दिखता है! युवा भाइयों के पैर ठीक से जमीन पर नहीं पड़ते, शराब (पानी) की इतनी व्यवस्था होती है! अगर 4 लाख रुपये का बजट है, तो उसमें से 2 लाख रुपये विसर्जन के लिए होते हैं। इन चीजों में बदलाव की जरूरत है।

SCROLL FOR NEXT