आसनसोल : ब्रदरहुड फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को आसनसोल स्टेशन रोड क्षेत्र में वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि कार्यक्रम के तहत सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को वस्त्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. बीरू रजक ने आसनसोल को भाईचारे का शहर बताते हुए कहा कि ब्रदरहुड फाउंडेशन इसी भावना को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। उन्होंने संस्था की पूरी टीम को धन्यवाद दिया। वहीं संस्था के संस्थापक रमेश दास ने कहा कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उनकी आवश्यकताओं को पूरा करना है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में संस्था के सदस्य, डॉ. बीरू रजक और डॉ. बर्नाली प्रमाणिक का विशेष योगदान रहा है। इस मौके पर ब्रदरहुड फाउंडेशन संस्था के संस्थापक रमेश दास, ब्यूटी रॉय, सुब्रना गोराई, जय डे सहित फाउंडेशन के कई सदस्य मौजूद थे।