बर्नपुर : बर्नपुर गर्ल्स हाई स्कूल पूरे शिल्पांचल का एकमात्र ऐसा स्कूल है जो लड़कियों (गर्ल्स) के लिये है पर उसमें लड़के विद्यार्थी बैठकर पढ़ाई करते हैं। गौरतलब है कि बर्नपुर गर्ल्स हाई स्कूल में करीब डेढ़ वर्ष पहले से बर्नपुर ब्वॉयज हाई स्कूल के बांग्ला मीडियम के कक्षा 10 तक के छात्रों को गर्ल्स स्कूल में पढ़ाया जा रहा है। वहीं कुछ अभिभावकों का कहना है कि उन्होंने अपनी बच्ची को गर्ल्स मीडियम समझकर इस स्कूल में पढ़ा रहे थे पर अब देखा जा रहा है कि लड़के भी इस स्कूल में आकर पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसा कैसे हो रहा है किसी को पता नहीं है। साथ ही उनका कहना है कि बर्नपुर गर्ल्स हाई स्कूल में कई वर्षों से छात्राएं पढ़ती आ रही है और अब देखा जा रहा है कि यही करीब एक- डेढ़ वर्ष से इसमें लड़के भी आकर पढ़ रहे हैं। शुरू में लगा कि कुछ दिनों के लिया किया गया है पर अब देखा जा रहा है कि यह स्थायी हो गया है।
इस संबंध में क्या कहा स्कूल प्रबंधन ने
इस संबंध में बर्नपुर गर्ल्स हाई स्कूल के वाइस प्रिंसिपल सौमेन चक्रवर्ती ने कहा कि स्कूल में करीब 1 से डेढ़ वर्ष पहले से बर्नपुर ब्वायज हाई स्कूल के बांग्ला मीडियम के छात्र आकर पढ़ रहे और यहां आकर क्यों पढ़ रहे हैं, इस संबंध में जानकारी शिक्षा विभाग ही दे सकता है। वहीं शिक्षा विभाग की प्रबंधक मीता धल से बात करने पर उन्होंने बताया कि बर्नपुर ब्वॉयज हाई स्कूल में बांग्ला माध्यम में छात्रों की संख्या कम हो गई थी, जिसके कारण इसे प्रबंधन की अनुमति से गर्ल्स स्कूल में मर्ज कर दिया गया है। वहीं बर्नपुर ब्वॉयज हाई स्कूल के वाइस प्रिंसिपल एमडी कुदूस ने कहा कि बांग्ला मीडियम में बच्चों की संख्या काफी कम हो गई थी। कक्षा 1 से 10 तक केवल 50 बच्चे थे, इसलिए इसे बर्नपुर गर्ल्स स्कूल भेज दिया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि देखा जाता था कि किसी क्लास में 3 बच्चें है तो किसी क्लास में 4 बच्चें थे।