आसनसोल : आसनसोल सर्किट हाउस में आगामी बुक फेयर को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। मीटिंग में बुक फेयर को लेकर एक नई कमेटी बनाई गई, जिसमें बुक फेयर को लेकर जो जरूरी है, उस पर चर्चा की गई। मौके पर आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने बताया कि आसनसोल के पोलो ग्राउंड में 16 से 23 दिसबंर को बुक फेयर का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार के बुक फेयर में कुल 180 स्टाल लगेगी, जिसमें खाने के 15-20 स्टॉल लगेगी और बाकी पुस्तक की रहेगी। इस मौके पर कानून मंत्री मलय घटक, एसडीओ विश्वजीत भट्टाचार्य, जिला परिषद के उपाध्यक्ष विष्णुदेव नोनिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।